कुल पेज दृश्य

21 सितंबर 2008

हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 22 से

नई दिल्ली। सरकार इस साल हरियाणा में धान की खरीद जल्दी शुरू करने जा रही है। मंडियों में नए धान की आवक शुरू होने की वजह से सरकारी खरीद का काम 22 सितंबर से शुरू हो जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक राज्य में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की खरीद का काम 22 सितंबर से शुरू हो जाएगा। हालांकि दूसर राज्यों में खरीद कब से शुरू होगा, इसके बार में अभी कोई तारीख तय नहीं हो पाई है। सरकारी सूत्रों का मानना है कि राज्यों की मंडियों में धान की आवक शुरू होने पर खरीद की तारीख तय की जा सकती है। आमतौर पर धान खरीद का काम एक अक्टूबर से शुरू होता है जो अगले साल सितंबर के अंत तक चलता है। बाजार सूत्रों के मुताबिक पंजाब की मंडियों में 17 अक्टूबर के बाद से धान की आवक शुरू होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि किसानों द्वारा धान की बुवाई समय में अंतर का असर धान के आवक पर भी पड़ता है। लिहाजा जिन राज्यों में देर से बुवाई हुई है। वहां धान की आवक में देरी हो सकती है। केंद्र सरकार ने धान वर्ष 2008-09 के दौरान करीब 276 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। चालू साल में इस सप्ताह बुधवार तक सरकार ने करीब 2.77 करोड़ टन धान की खरीद की है। भारतीय खाद्य निगम और दूसरी सरकारी एजेंसियों ने इस महीने के अंत तक करीब 2.78 करोड़ टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। सरकार ने आगामी सीजन के लिए 850 रुपये `िंटल धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। जबकि धान के उम्दा किस्मों के लिए एमएसपी 880 रुपये प्रति `िंटल होगा। इसके अलावा मक्का, ज्वार और बाजरा के लिए 840 रुपये `िंटल एमएसपी है। इस दौरान हरियाणा में इस महीने की 12 तारीख से बाजरा और दूसर मोटे अनाजों की खरीद शुरू हो चुकी है। (Business Bhaskar)

कोई टिप्पणी नहीं: