कुल पेज दृश्य

14 अप्रैल 2010

वनस्पति तेल के आयात में गिरावट

मुंबई April 14, 2010
मार्च महीने में वनस्पति तेल के आयात में गिरावट दर्ज की गई है।
मार्च 2010 में वनस्पति तेल का आयात 632,868 टन हुआ है, जबकि मार्च 2009 में 641,141 टन वनस्पति तेल का आयात किया गया था। हालांकि नवंबर 2009 से मार्च 2010 के बीच कुल वनस्पति तेल के आयात में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नवंबर 2009 से मार्च 2010 तक कुल 37,47,472 टन वनस्पति तेल का आयात किया गया है जबकि नवंबर 2008 से मार्च 2009 के बीच 3592692 टन वनस्पति तेल विदेशों से मंगाना पड़ा था।
मार्च महीने में वनस्पति तेल के आयात में गिरावट की वजह पहले से जमा भारी स्टॉक को बताया जा रहा है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक बी.वी मेहता के अनुसार पहली तिमाही में वनस्पति तेल का आयात जरूरत से ज्यादा किया गया था जिसके कारण इस समय वनस्पति तेल का स्टॉक काफी ज्यादा है और यही वजह है कि मार्च 2010 में वनस्पति तेल के आयात में गिरावट आई है।
मेहता के अनुसार एक अप्रैल 2010 को सात से आठ लाख टन के बीच वनस्पति तेल बंदरगाहों पर आकर पड़ा है और करीब 5 से 6 लाख टन अभी और आना है। वनस्पति तेल के आयात में गिरावट देखने को मिली है जबकि खाद्य तेलों का आयात पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा हुआ है।
एसोसिएशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मार्च 2009 में 609,553 टन के मुकाबले मार्च 2010 में 612,293 टन खाद्य तेल का आयात किया गया है। कच्चे पाम तेल के आयात में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल मार्च में 431,995 टन कच्चे पाम तेल का आयात हुआ था जबकि इस बार मार्च महीने में कुल 311,818 टन का ही आयात किया जा सका है।
उद्योग की मांग अच्छी होने की वजह से सोया तेल का आयात पिछले साल के 46,346 टन की अपेक्षा इस बार 145,996 टन किया गया है। सरसों तेल के आयात में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च 2010 में 93,227 टन सरसों तेल का आयात किया गया है जबकि पिछले साल इसका आयात 39,893 टन ही हुआ था।
सनफ्लॉवर (सूरजमुखी) तेल का आयात मार्च 2009 में 84,120 टन का हुआ था जबकि मार्च 2010 में इसका सिर्फ 52,744 टन तेल का आयात किया गया था। इस बीच गैर खाद्य तेलों के आयात में जरूर बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च में गैर खाद्य तेलों के आयात में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
मार्च 2010 में 1.62 लाख टन का आयात किया गया, जबकि मार्च 2009 में 1.58 लाख टन गैर खाद्य तेलों का आयात हुआ था। वनस्पति तेल उद्योग के अनुसार अगले कुछ महीनों में तेल आयात में और गिरावट आ सकती है क्योंकि इस समय बंदरगाहों पर तेल का स्टॉक काफी ज्यादा है। पहले से ऑर्डर दिया गया माल भी रोज बंदरगाहों पर जमा हो रहा है।
भारी स्टॉक की वजह से मार्च में घटा आयात
मार्च 2010 में 6,32,868 टन वनस्पति तेल का आयात, पिछले साल 6,41,141 टन रहा था आयातहालांकि नवंबर 2009 से मार्च 2010 के बीच 4।3 फीसदी बढ़ा आयातपहले से ज्यादा आयात की वजह से फिलहाल मौजूद है भारी स्टॉकगैर खाद्य तेलों का आयात पिछले साल के मुकाबले 2.5 फीसदी बढ़ा (बीएस हिंदी)

कोई टिप्पणी नहीं: