कुल पेज दृश्य

09 अप्रैल 2012

जल्‍द होगी 67 नए ‘कृषि विज्ञान केंद्रों’ की स्‍थापना

20 मार्च 2012


नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने बारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 67 नवीन कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) की स्थापना का प्रस्ताव किया है। वर्तमान में कृषि प्रौद्योगिकियों के मूल्यांकन, उनके परिशोधन और प्रदर्शन के लिए देश में 610 कृषि विज्ञान केन्द्र कार्यरत हैं। यह केन्द्र किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ ही अपने विस्तारण कार्यक्रमों के जरिए उन्हें नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकियों के बारे में भी जानकारी देते हैं।
नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित करने के लिए स्थान की पहचान कर ली गई है। प्रस्ताव के अनुसार 10 नए केवीके राजस्थान में स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में 9, असम में 5, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल प्रत्येक में 4, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश प्रत्येक में 3 केवीके की स्थापना की जाएगी।

दमन और दीव, गुजरात, हरियाणा, झ्झारखंड, कर्नाटक, मेघालय, नागालैंड और पांडिचेरी प्रत्येक में दो केवीके स्थापित किए जाएंगे। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली, मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र प्रत्येक में एक केवीके स्थापित करने की योजना है। (www.In.com)

कोई टिप्पणी नहीं: