कुल पेज दृश्य

08 अक्तूबर 2012

अभी खरीदोगे सोना तो 3 साल में बन जाओगे करोड़पति!

नई दिल्ली। क्या आपने कभी यह सोचा है कि व्यक्ति के जरूरतों की कई चीजें समान रूप से आवंटित नहीं हैं। यदि आपने इसके बारे में सोचा है, तो आपको बता दें कि आप अकेले व्यक्ति नहीं है जो इसपर गहन चिंतन करते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो इसपर विचार अक्सर करते हैं कि जीवनयापन उपयोगी वस्तुएं समान रूप से वितरित नहीं हैं। हर किसी के पास किसी ना किसी चीज की कमी है। और इसी कमी को पूरा करने में व्यक्ति जीवन भर संघर्षशील रहता है। कोई इसमें कम सफल होता है तो कोई ज्यादा। ऐसी कुछ सोच इटली के रहने वाले पेट्रो के मन में भी आई जब उन्होंने देखा की इटली की धनसंपदा केवल 20 फीसदी लोगों के पास ही है, जबकि 80 फीसदी लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि सभी मामलों में 80-20 फीसदी का फासला होता है ऐसा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन कई मामलों में 80-20 फीसदी का अंतर पाया गया है। पेट्रो का 80-20 फीसदी वाले फासले का सिद्धांत निवेश पर भी लागू होता है। उदाहरण के तौर पर सोने को ही ले लीजिए, अगस्त 2001 के बाद से सोने ने अब जोरदार उछाल दिखाया है, आकंड़ों की गणना करने पर पाएंगे की इस तेजी के लिए सोने ने करीब 80 फीसदी का समय लिया, जबकि उछाल केवल फीसदी का ही देखने को मिला है। ऐसे में यहां भी 80-20 का सिद्धांत लागू होता दिखाई दे रहा है। लेकिन अब आगे की स्थिति सोने को लेकर और बेहतर होती दिखाई दे रही है। सोने ने 20 फीसदी के उछाल के लिए जहां 80 फीसदी का समय लिया, हो सकता है अगले 20 फीसदी के समय में सोना 80 फीसदी तक मुनाफा दे सके। मौजूदा समय से अगस्त 2015 तक के समय का आकलन करें तो यह अगस्त 2001 से अब तक की तेजी का केवल 20 फीसदी का समय है। और उम्मीद है कि इस छोटी अवधि में सोना आसमान की नई ऊंचाईयों को छूएगा। उम्मीद है कि साल 2015 तक सोने की कीमतें 8000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएं। जिसका मतलब यह हुआ कि अगले 3 साल में सोना मौजूदा कीमत से 5 गुना ज्यादा कीमत पर होगा। साल 2015 तक सोना हो सकता है ऊपर जाए या नहीं भी जाए। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड्स को जरूर हासिल करेंगी। हालांकि यह केवल इस लिए नहीं कहा जा सकता है कि मौजूदा समय में सोने की कीमतों में बढ़त का रुख देखा जा रहा है, बल्कि ऐसा तब ही मुमकिन हो पाएगा जब खरीदारी और बिकवाली दोनों का संतुलन बराबर हो। तब की सोने में साल 2015 तक जोरदार तेजी दा अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि मौजूदा परिस्थितियों में इसके पूरे प्रमाण के हैं कि छोटी अवधि में सोना बड़ी ऊंचाईयों को हासिल करेगा। (IBN-Khabar)

कोई टिप्पणी नहीं: