कुल पेज दृश्य

20 मार्च 2015

चालू वित्त वर्श में मक्का निर्यात में 14 फीसदी की आई गिरावट


आर एस राणा
नई दिल्ली। विष्व बाजार में दाम कम होने के कारण चालू वित्त वर्श में देष से मक्का के निर्यात में 14 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि उत्पादक राज्यों में मक्का की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से भी नीचे बनी हुई थी लेकिन अंतरराश्ट्ीय बाजार में कीमतें काफी थी। चालू महीने के आखिर में रबी मक्का की आवक षुरू हो जायेगी, तथा चालू रबी में मक्का की पैदावार कम होने का अनुमान है। इसके बावजूद भी अप्रैल में मक्का के दाम उत्पादक मंडियों में एमएसपी से भी नीचे जाने का अनुमान है।
एपीडा के अनुसार चालू वित्त वर्श 2014-15 के पहले दस महीनों (अप्रैल से जनवरी) के दौरान 31.74 लाख टन मक्का का निर्यात ही हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्श की समान अवधि में 36.99 लाख टन मक्का का निर्यात हुआ था। 
यू एस ग्रेन काउंसिल के भारत में प्रतिनिधि अमित सचदेव ने बताया कि विष्व बाजार में दाम कम होने के कारण भारत से मक्का के निर्यात में भारी कमी आई है। उन्होंने बताया कि विष्व बाजार में मक्का की उपलब्धता ज्यादा है ऐसे में रबी सीजन में निर्यात में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। विष्व बाजार में मक्का के दाम 178 से 193 डॉलर प्रति टन बने हुए हैं जबकि भारतीय मक्का के दाम 220 डॉलर प्रति हैं।
मक्का के थोक कारोबारी राजेष अग्रवाल ने बताया कि चालू महीने के आखिर तक उत्पादक मंडियों में रबी मक्का की आवक षुरू हो जायेगी तथा अप्रैल में आवकों का दबाव बन जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्यात मांग कम रहेगी जिससे आवकों का दबाव बनने के बाद उत्पादक मंडियों में मक्का के दाम घटकर एमएसपी से भी नीचे जाने की उम्मीद है। केंद्र सरकार चालू रबी विपणन सीजन 2014-15 के लिए मक्का का एमएसपी 1,310 रूपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है।
कृशि मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार चालू रबी में मक्का की पैदावार घटकर 65.1 लाख टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल रबी में 71.1 लाख टन की पैदावार हुई थी। मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में मक्का की बुवाई 13.37 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 15.53 लाख हैक्टेयर में बुवाई हुई थी।......आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: