कुल पेज दृश्य

26 मई 2016

कपास उत्पादन 341 लाख गांठ होने का अनुमान-सीएआई

आर एस राणा
नई दिल्ली। फसल सीजन 2015-16 में देष में कपास की पैदावार 341.50 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इसकी पैदावार 382.75 लाख गांठ की हुई थी।
कॉटन एसोसिएषन आफ इंडिया (सीआईए) के अनुसार अप्रैल 2016 में कपास की आवक 22.25 लाख गांठ की हुई है जबकि पिछले साल अप्रैल में 27.05 लाख गांठ कपास की आवक हुई थी। सीआई के अनुसार चालू सीजन के षुरु से अप्रैल के अंत तक देषभर की मंडियों में 302.40 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है।
चालू सीजन में 341.50 लाख गांठ कपास की पैदावार होने का अनुमान है जबकि नई फसल की आवक के समय 73.60 लाख गांठ कपास का बकाया स्टॉक बचा हुआ था। चालू सीजन में 14 लाख गांठ कपास का आयात होने का अनुमान है। अतः ऐसे में कुल उपलब्धता 429.10 लाख गांठ की होगी जबकि फसल सीजन 2014-15 में 448.60 लाख गांठ की कुल उपलब्धता था। ....आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: