कुल पेज दृश्य

30 अगस्त 2016

चालू खरीफ में 336 लाख गांठ कपास का उत्पादन अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू खरीफ में कपास का उत्पादन 336 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है जोकि फसल सीजन 2015-16 के 337.75 लाख गांठ से कम है। कॉटन एसोसिएषन ऑफ इंडिया (सीएआई) के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास का उत्पादन 42 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इन राज्यों में 40.50 लाख गांठ का ही उत्पादन हुआ था।
मध्य भारत के राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेष में कपास का उत्पादन 195 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इन राज्यों में 184.75 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था। दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्रप्रदेष, कर्नाटका और तमिलनाडु में कपास का उत्पादन घटकर 93 लाख गांठ होने की संभावना है जबकि पिछले साल इन राज्यों में 107.50 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था।
सीएआई के अनुसार चालू सीजन में 31 जुलाई 2016 तक उत्पादक मंडियों में 334 लाख गांठ कपास की आवक हो चुकी है।
हालांकि जानकारों के अनुसार चालू खरीफ में कपास का उत्पादन सीआईए के अनुमान से कम होने की आषंका है तथा उत्पादन 300 लाख गांठ से भी कम रहेगा।.......आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: