कुल पेज दृश्य

23 सितंबर 2016

कमोडिटी मार्केट

अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या में कुछ कमी आई है, ऐसे में डॉलर हल्का बढ़ गया है। जिसका असर कमोडिटी बाजार पर पड़ा है। सोने पर ऊपरी स्तर से अब दबाव दिख रहा है। हालांकि गिरावट ज्यादा नहीं है, इसमें 1330 डॉलर के ऊपर ही कारोबार हो रहा है। इस हफ्ते के दौरान सोने में पिछले 2 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली है। वहीं चांदी में भी गिरावट शुरु हो गई है और इसका दाम करीब 0.5 फीसदी गिर गया है।
डॉलर में रिकवरी से कच्चे तेल में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि गिरावट के बावजूद ब्रेंट 47 डॉलर के ऊपर टिका हुआ है। इस बीच निकेल में इस हफ्ते सबसे ज्यादा तेजी आई है। इसका भाव करीब 8.5 फीसदी बढ़ गया है। फिलीपिंस में खदानों पर रोक की आशंका से दुनिया में निकेल की किल्लत की संभावना जताई जा रही है आज भी एलएमई पर इसमें करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की कमजोरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: