कुल पेज दृश्य

19 नवंबर 2016

मक्का के निर्यात में सुधार

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू महीने के दूसरे सप्ताह 7 नवंबर से 13 नवंबर के दौरान मक्का का निर्यात बढ़कर 3,016 टन का हुआ है जबकि इसके पहले सप्ताह में केवल 2,421 टन मक्का का निर्यात हुआ था। इस समय मक्का का निर्यात औसतन 259.04 डॉलर प्रति टन (एफओबी) पर केवल नेपाल को डिप्लोमेटिक आधार पर हो रहा है।
विष्व बाजार में मक्का के दाम कम है, इसलिए मौजूदा भाव हमारे से मक्का निर्यात बढ़ने की संभावना नहीं है जबकि चालू खरीफ में मक्का की पैदावार ज्यादा होने की संभावना है। इस समय उत्पादक मंडियों में मक्का की दैनिक आवक कम है तथा स्टॉर्च मिलों के साथ ही पोल्ट्री की मांग बढ़ने से भाव में तेजी आई है। दिल्ली में मक्का के भाव 1,550 से 1,650 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
माना जा रहा है जैसे ही बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा, मक्का की दैनिक आवक भी बढ़ने की संभावना है। अतः आगे मक्का की दैनिक आवक बढ़ने पर मौजूदा कीमतों में मंदा आने की उम्मीद है।..........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: