कुल पेज दृश्य

27 दिसंबर 2016

ग्लोबल मार्केट में सोने में बढ़त

ग्लोबल मार्केट में सोने में आज बढ़त दिख रही है। इसका दाम करीब 0.5 फीसदी बढ़ गया है। कॉमैक्स पर सोना 1135 डॉलर के ऊपर है। इसके साथ ही चांदी में भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी आई है। गौर करने वाली बात ये है कि ग्लोबल मार्केट में आज सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुई था, लेकिन कीमतें अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। इस बीच कच्चा तेल बेहद छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर इसका दाम 53 डॉलर के ऊपर है। इस बीच चीन में मांग घटने के अनुमान से कल बेस मेटल में भारी गिरावट आई थी। आज भी चीन में इसकी चाल सुस्त है। एग्री कमोडिटी में कल सोयाबीन, सरसों और चीनी में जोरदार तेजी देखी गई। कल दिल्ली और मुंबई में भी चीनी का दाम करीब 100 रुपये उछल गया था। वहीं करेंसी मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपये में आज कमजोरी है। 1 डॉलर की कीमत 67.80 रुपये के ऊपर है जबकि येन में गिरावट का रुख है।

कोई टिप्पणी नहीं: