कुल पेज दृश्य

13 फ़रवरी 2017

कॉमैक्स पर सोने का दाम 1230 डॉलर के नीचे

डॉलर में आई रिकवरी से ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर दबाव बढ़ गया है। कच्चे तेल में सुस्ती है। वहीं सोने में हल्की गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोने का दाम 1230 डॉलर के नीचे है। चांदी भी कमजोर है। लेकिन बेस मेटल में जोरदार तेजी आई है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर का  दाम 20 महीने के ऊपरी स्तर पर चला गया है। इसमें करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं जिंक 9 साल के ऊपरी स्तर पर है। चीन में भी बेस मेटल की कीमतों में करीब 4 से 5 फीसदी की तेजी आई है। दरअसल चिली में बीएचपी बिलिटन की खदान में मजदूरों की हड़ताल से कॉपर की सप्लाई रुक गई है। ऐसे में किल्लत की आशंका से इसकी कीमतों में तेजी आई है। एलएमई पर कॉपर 6170 डॉलर के पार चला गया है। देखना होगा कि घरेलू बाजार में आज बेस मेटल किस तरह का रिएक्शन दिखाते हैं। इस बीच पिछले दिनों कीमतों में आई तेजी से कॉटन एक्सपोर्टर्स सौदे रद्द कर रहे हैं। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की कमजोरी आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: