कुल पेज दृश्य

02 फ़रवरी 2017

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 65 लाख बैरल बढ़ गया है, ऐसे में इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आज लगातार चौथे दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख है। भाव बेहद छोटे दायरे में है। नायमैक्स पर क्रूड की भाव 54 डॉलर के नीचे और ब्रेंट 56 डॉलर के ऊपर है। अमेरिका में ब्याज दरें नहीं बढ़ने से सोना चमक गया है। ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम फिर से 1215 डॉलर के पार है। सोना में करीब 1 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। वहीं चांदी में भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी आई है।

सप्लाई की किल्लत की आशंका से एलएमई पर कॉपर का दाम 3 महीने की ऊंचाई पर चला गया है। कल ये 6000 डॉलर के पार चला गया था। दुनिया की सबसे बड़ी कॉपर की खदान बीएचपी बिलिटन में मजदूरों में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ऐसे में कॉपर की सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: