कुल पेज दृश्य

10 मार्च 2017

11 मार्च 2017 का मौसमी पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। हालांकि पश्चिम में कैस्पियन सागर से आने वाल एक अन्य सिस्टम जल्द ही उत्तर भारत के करीब होगा। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा के ऊपर बना हुआ है।
एक चक्रवाती सिस्टम उत्तरी छत्तीसगढ़ पर भी दिखाई दे रहा है। तेलंगाना पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों सिस्टमों से एक ट्रफ रेखा दक्षिण भारत के दक्षिणी छोर तक पहुँच रही है।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम असम और उससे सटे हिस्सों पर देखा जा सकता है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि कुछ भागों में भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है।
पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर आँधी और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई है। हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के ज़िले ओलावृष्टि से विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा और झारखंड में कुछ स्थानों पर मेघगर्जना के साथ वर्षा दर्ज की गई है।
दक्षिण में केरल तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हुई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की बौछारें दर्ज की गईं।
कोंकण गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और इससे सटे रायलसीमा के भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाएँ चलने और वर्षा होने के आसार हैं।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मध्यम बारिश हो सकती है। इन भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। कुछ भागों में बारिश के साथ 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघण्टे की गति से तूफानी हवा चलने की संभावना है।
दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी केरल और तमिलनाडु में भी गरज के साथ वर्षा जारी रहने के आसार हैं। दक्षिणी राज्यों में धीरे-धीरे बारिश बढ़ने के आसार हैं।...........

दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओड़ीशा में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी केरल और तमिलनाडु में भी गरज के साथ वर्षा जारी रहने के आसार हैं। दक्षिणी राज्यों में धीरे-धीरे बारिश बढ़ने के आसार हैं।..............skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: