कुल पेज दृश्य

25 मार्च 2017

भारत का 26 मार्च 2017 का मौसमी पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पूर्वी बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, तेलंगाना और कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक पहुँच रही है।
एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका के दक्षिण में बना हुआ है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान असम में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई हैं।
हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा हुई है जबकि जम्मू कश्मीर में कहीं-कहीं मेघगर्जना हुई। देश के बाकी सभी भागों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क बना रहा।
देश के कुछ हिस्सों विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार और असम के कुछ भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
गुजरात में भी पारा गिरने से गर्मी से राहत मिली है। यहाँ कुछ स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई।
देश के सभी बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में मौसम गर्म तथा उमस भरा बना रहेगा।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में कई जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है।
देश के बाकी सभी भागों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत में अधिकतम हिस्सों के साथ-साथ मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में पारा ऊपर जाएगा।
हालांकि देश के दक्षिणी भागों और पश्चिमी राज्यों के तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार फिलहाल नहीं है।………..skymetweather

हालांकि देश के दक्षिणी भागों और पश्चिमी राज्यों के तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार फिलहाल नहीं है।
- See more at: http://www.skymetweather.com/content/weather-news-and-analysis/hindi-weather-forecast-latest-news-updates-for-india/#sthash.BxfLr6cs.dpuf

कोई टिप्पणी नहीं: