कुल पेज दृश्य

09 मार्च 2017

नायमैक्स पर क्रूड 51 डॉलर के नीचे

कल 5 फीसदी की भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल में आज रिकवरी लौटी है और ब्रेंट का दाम करीब 1 फीसदी सुधर गया है। हालांकि बढ़त के बावजूद नायमैक्स पर क्रूड 51 डॉलर के नीचे है।  डॉलर में बढ़त और अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ गया था। फिलहाल ये 3 महीने के निचले स्तर के पास है। डॉलर में बढ़त का असर सोने पर भी दिखा है और ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 1.5 महीने के निचले स्तर पर आ गया है।  इसमें 1205 डॉलर के आसपास कारोबार हो रहा है। चांदी का भाव भी काफी ज्यादा टूट चुका है। कल अमेरिका में नॉन फार्म पेरोल डाटा जारी होगा। माना जा रहा है कि अगर डाटा अच्छा रहा तो यूएस फेड इस महीने ब्याज दरें बढ़ा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: