कुल पेज दृश्य

21 मार्च 2017

सोने की कीमतों में गिरावट

डॉलर में दबाव के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। कॉमैक्स पर सोने का दाम 1230 डॉलर के नीचे आ गया है। करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ सोना कारोबार कर रहा है। कल इसका दाम पिछले 2.5 हफ्ते की ऊंचाई पर चला गया था। वहीं चांदी में भी करीब 0.75 फीसदी की गिरावट आई है। कल की गिरावट के बाद कच्चा तेल संभलने की कोशिश कर रहा है। नायमैक्स पर क्रूड हल्की बढ़त के साथ 48 डॉलर के थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट 0.5 फीसदी की रिकवरी के बावजूद 52 डॉलर के नीचे है। वहीं चिली की खानों में मजदूरों की हड़ताल खत्म होने की उम्मीद से कॉपर में गिरावट बढ़ गई है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर का दाम करीब 1 फीसदी गिरकर 5840 डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आज बेहद सपाट कारोबार हो रहा है। 1 डॉलर की कीमत 65.40 रुपये के ऊपर है।

कोई टिप्पणी नहीं: