कुल पेज दृश्य

10 अप्रैल 2017

11 अप्रैल 2017 का मौसमी पूर्वानुमान



देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक कम प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ 13 अप्रैल को जम्मू कश्मीर पास पहुँच सकता है।
उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा इससे सटे तेलंगाना पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से केरल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
एक अन्य ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक देखी जा सकती है।
इसके अलावा एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस समय बंगाल की खाड़ी के मध्य और पश्चिम हिस्सों पर विकसित हो गया है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियों की बात करें तो पूर्वी असम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर जबकि सिक्किम में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
रविवार की सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान सिलचर में 33 मिलीमीटर, पासीघाट में 24 मिलीमीटर, उत्तरी लखीमपुर में 9 मिलीमीटर और डिब्रुगढ़ में 7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
ओड़ीशा के आंतरिक हिस्सों, तेलंगाना और उत्तरी तटीय कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें दर्ज की गई हैं।
केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। केरल के पुनालूर में 12 मिलीमीटर वर्षा हुई। तिरुवनंतपुरम में 10 मिलीमीटर और कोजीकोड़ में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
देश के कुछ भागों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है विशेषकर पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों में दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई है।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान देश के प्रमुख भागों में मौसम पूर्वानुमान इस प्रकार है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, केरल तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। तटीय कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तर-पश्चिम भारत और गंगा के समूचे मैदानी क्षेत्रों में दिन में मध्यम से तेज हवाएं चलती रहेंगी। देश के पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
हालांकि अगले 24 घंटों तक उत्तर-पश्चिमी भागों में तापमान में स्थिरता बनी रह सकती है। यानी दिल्ली सहित उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। दिन हल्का गर्म बना रहेगा और सुबह तथा रात के समय मौसम बेहद खुशनुमा होगा………………..www.skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: