कुल पेज दृश्य

17 अप्रैल 2017

18 अप्रैल 2017 का मौसमी पूर्वानुमान




देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मारूथा अब कमजोर होकर डिप्रेशन बन गया है। इस समय यह म्यांमार के ऊपर है और धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए निष्प्रभावी हो जाएगा।
तेलंगाना से अरब सागर के मध्य पूर्व तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और उससे सटे मध्य प्रदेश अपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र तक पहुँच रही है।
बिहार के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक सिस्टम से उत्तर-पूर्वी ओड़ीशा तक एक ट्रफ रेखा भी विकसित हो गई है। दक्षिण में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका पर भी एक चक्रवाती सिस्टम हवाओं में बना हुआ है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटे के दौरान तटीय ओड़ीशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश हुई है।
दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। तटीय आंध्र प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहा। राजस्थान के बाकी हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ भागों, तटीय तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी एक-दो स्थानों पर लू जारी रही।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
तटीय ओड़ीशा और उत्तरी तटवर्ती आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में अधिकांश जगहों पर जबकि विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप कल भी जारी रहने का अनुमान है।………..www.skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: