कुल पेज दृश्य

09 मई 2017

10 मई 2017 का मौसमी पूर्वानुमान




देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू कश्मीर और इसके आसपास के हिस्सों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि यह सिस्टम कमजोर है।
इसके प्रभाव से विकसित हुआ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान तथा इससे सटे राजस्थान पर बना हुआ है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश पर भी बना हुआ है। पूर्वी भारत के असम पर बना चक्रवाती सिस्टम मौसम को प्रभावित कर रहा है।
पश्चिम में पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्व में पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है।
तेलंगाना और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। विदर्भ क्षेत्र से दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी बिहार, उत्तरी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी बौछारें दर्ज की गई हैं। पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में भी हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की गई हैं।
राजस्थान के कुछ भागों, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं लू जैसी मौसमी स्थितियाँ बनी रहीं।
लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी में होगी बारिश, गर्मी से राहत की आस
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में दिल्ली से लेकर पूर्व में कोलकाता और दक्षिण में चेन्नई, बंगलुरु तथा हैदराबाद में हो सकती है बारिश।
इस दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं।
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी बिहार और पश्चिम बंगाल में एक-दो जगहों पर भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने के भी आसार हैं।
केरल, दक्षिणी कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
पश्चिमी राजस्थान में लू जैसी स्थितियाँ बनी रहेंगी। गुजरात में भी दिन बेहद गर्म बना रहेगा।……….www.skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: