कुल पेज दृश्य

09 मई 2017

खाद्यान्न का रिकार्ड 27.33 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में देश में खाद्यान्न की रिकार्ड पैदावार 27.33 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल देश में 26.50 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था।
खाद्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार चावल का उत्पादन फसल सीजन 2016-17 में 10.91 करोड़ टन रिकार्ड होने का अनुमान है, इसी तरह से गेहूं का उत्पादन भी 974.4 लाख टन, मोटे अनाजों का उत्पादन 443.9 लाख टन रिकार्ड होने का अनुमान है। मोटे अनाजों में मक्का का उत्पादन भी फसल सीजन 2016-17 में 261.4 लाख टन होने का अनुमान है जोकि अभी तक का रिकार्ड है।
दलहन का उत्पादन भी चालू फसल सीजन में रिकार्ड 224 लाख टन होने का अनुमान है। दलहन की प्रमुख फसल चना का उत्पादन 90.8 लाख टन, अरहर का 46 लाख टन और उड़द का उत्पादन 29.3 लाख टन होने का अनुमान है।
इसी तरह से तिलहनों का उत्पादन भी चालू फसल सीजन 2016-17 में बढ़कर 325.2 लाख टन होने का अनुमान है। तिलहनों की प्रमुख फसल सोयाबीन का उत्पादन 140.1 लाख टन, मूंगफली का उत्पादन 76.5 लाख टन और केस्टर सीड का 15.5 लाख टन होने का अनुमान है। कपास का उत्पादन चालू फसल सीजन में 325.8 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) होने का अनुमान है। ..............आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: