कुल पेज दृश्य

03 मई 2017

4 मई 2017 का मौसमी पूर्वानुमान



देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे हरियाणा तथा पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
पूर्वी असम पर भी हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी मध्य प्रदेश तथा विदर्भ के ऊपर दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम के मराठवाड़ा होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बन गई है। एक अन्य ट्रफ दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक बनी हुई है।
इस बीच जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हालांकि यह सिस्टम अधिक प्रभावी नहीं है।
देश के विभिन्न भागों में दर्ज की गई मौसमी गतिविधियां
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश में कमी दर्ज की गई है। हालांकि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रही। पूर्वोत्तर भारत के शेष राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में मौसम शुष्क बना रहा।
दक्षिणी झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई।
पूर्वी भारत और महाराष्ट्र के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी भागों विशेषकर जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में बारिश बढ़ने के आसार हैं। उत्तराखंड में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। इन भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।
असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिणी कोंकण-गोवा में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है………….www.skymetweather.com

कोई टिप्पणी नहीं: