कुल पेज दृश्य

17 अगस्त 2017

18 अगस्त 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर जोरदार रहा। सक्रिय मानसून की स्थिति पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत पर देखी गयी।
पिछले 24 घंटों के दौरान लॉन्ग आइलैंड में 126 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं संबलपुर में 85 मिमी और झारसुगुदा में 65 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है।
6 अगस्त को देश भर में बारिश के आंकड़े में 4 प्रतिशत की कमी आ गयी है। जहां तक ​​क्षेत्रीय वितरण का संबंध है, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का आंकड़ा 3 प्रतिशत पर सामान्य है। जबकि मध्य और दक्षिण भारत में वर्षा में 9 और 16% की कम है।
वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा का पश्चिमी छोर मुजफ्फरपुर, मालदा, दिघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। हालांकि, पूर्वी सिरा हिमालय की तराई इलाकों से गुज़र रहा है।
अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। सामान्य मानसून की स्थिति उत्तर तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र के आस-पास के क्षेत्रों में देखी जाएगी।
बारिश की तीव्रता बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में कम होने की संभावना है। हालांकि हल्की से मध्यम बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता। ............www.skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: