कुल पेज दृश्य

13 अक्तूबर 2017

14 अक्टूबर 2017 का मौसम पूर्वानुमान

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2017 उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात के बाकी हिस्सों से भी विदा हो गया है। मॉनसून के उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और भागों से वापसी के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।
बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
एक चक्रवाती सिस्टम अरब सागर के मध्य-पूर्व में और एक कोंकण और गुजरात के तटों के पास दिखाई दे रहा है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों को एक ट्रफ रेखा आपस में जोड़ रही है। उत्तर भारत के करीब मध्य पाकिस्तान पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र स्थिर है।
पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर दिखाई दे रहा है।
बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और अंडमान सागर पर भी बीते दो दिनों से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से तमिलनाडु होते हुए दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा दिखाई दे रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, केरल और विदर्भ में गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
असम और मणिपुर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।
दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं।
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की गईं।
पिछले 24 घंटों की अवधि में आरोग्यवरम में 108 मिलीमीटर की भारी वर्षा हुई। अमरावती में 78, बंगलुरु में 68, पुनालूर में 65, मजबत में 64, वाशिम में 52, जालना में 40 और बीजापुर में 37 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, तेलंगाना, दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, कर्नाटक के शेष हिस्सों, दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण गोवा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की और एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
दक्षिणी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है।
देश के प्रमुख शहरों में हैदराबाद में मध्यम जबकि चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर, जयपुर और लखनऊ में शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा।   .....www.skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: