कुल पेज दृश्य

14 अक्तूबर 2017

15 अक्टूबर 2017 का मौसम पूर्वानुमान

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है।
एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर पर देखा जा सकता है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ्ने की संभावना है और धीरे-धीरे मजबूत होगी।
एक और चक्रवती सिस्टम अरब समुद्र की ओर से तट से दूर हो रहा है। एक ट्रफ रेखा इन दोनों चक्रवती सिस्टमो को महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से जोड़ रही है।
एक उत्तर-दक्षिण ट्रौघ रेखा उप हिमालय पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल,कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई।
तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानो पर मध्यम वर्षा हुईं।
विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा पर हल्की बारिश हुई,जबकि दक्षिणपूर्व गुजरात और बिहार में एक दो स्थानो पर हल्की बारिश हुई।
पश्चिमी राजस्थान और कच्छ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के हिस्सों पर शुष्क मौसम जारी रहा।विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में धुन्ध में वृद्धि हुई है।
शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों में उत्तरी लखीमपुर में 96 मिमी बारिश दर्ज की गई, डिब्रूगढ़ और मिदनापुर में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई, चिंदवड़ा में 85 मिमी और सिलचर में 60 मिमी बारिश हुई।
केरल, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक, तटीय कर्नाटक और आसपास के मध्य महाराष्ट्रमें कई जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है ।
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दक्षिण उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानो पर हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में धुन्ध रहेगी।  .............www.skymet.com

कोई टिप्पणी नहीं: