कुल पेज दृश्य

18 अक्तूबर 2017

ब्रेंट का दाम 58 डॉलर के पार

कच्चे तेल में तेजी आई है और ब्रेंट का दाम 58 डॉलर के पार चला गया है। वहीं नायमैक्स क्रूड में 52 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 71 लाख बैरल गिर गया है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच इराक से भी कच्चे तेल की सप्लाई में कमी की अशंका है। ऐसे में क्रूड की कीमतों को दोहरा सपोर्ट मिला है। कल की गिरावट के बाद आज सोने में भी रिकवरी आई है और कॉमैक्स पर सोना 1 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में करीब 0.5 फीसदी की रिकवरी आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: