कुल पेज दृश्य

07 नवंबर 2017

कच्चे तेल में भी गिरावट का रुख

ढाई साल के ऊपरी स्तर से कच्चे तेल में भी गिरावट का रुख है। हालांकि ब्रेंट अभी भी 64 डॉलर के ऊपर बना हुआ है और नायमैक्स क्रूड में 57 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। कल इसमें करीब 3.5 फीसदी की तेजी आई थी। सप्लाई में कमी के अनुमान से कच्चे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिला है। वहीं ग्लोबल मार्केट में कल की तेजी के बाद आज नैचुरल गैस दबाव में है। कल की रिकवरी के बाद आज सोना फिर से दबाव में आ गया है। कॉमैक्स पर ये 1280 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। डॉलर में दबाव से कल इसमें करीब 1 फीसदी की तेजी आई थी। लेकिन सोने के साथ आज चांदी भी प्रेसर में आ गई है। ग्लोबल मार्केट में चांदी का दाम करीब 0.5 फीसदी गिर गया है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर आज भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं चीन में निकेल का दाम करीब 1 फीसदी बढ़ गया है। पिछले एक हफ्ते में निकेल में करीब 10 फीसदी की तेजी आई है। सप्लाई में कमी और मांग बढ़ने के अनुमान से इसका दाम बढ़ा है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की कमजोरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: