कुल पेज दृश्य

16 नवंबर 2017

कच्चे तेल में हल्की रिकवरी

कल की भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल में हल्की रिकवरी आई है। हालांकि रिकवरी के बावजूद ब्रेंट 62 डॉलर के नीचे है। वहीं नायमैक्स क्रूड में 55 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार करीब 19 लाख बैरल बढ़ गया है। साथ ही रोजाना उत्पादन का स्तर 96.5 लाख बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर चला गया है। पिछले 1.5 साल में अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन करीब 15 फीसदी बढ़ चुका है। ऐसे में ओपेक के उत्पादन में कटौती का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। सोने में बेहद सुस्त कारोबार हो रहा है। इसका दाम 1280 डॉलर के नीचे है। चांदी भी 17 डॉलर के नीचे ही बनी हुई है। अगले महीने अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। चीन में आज भी बेस मेटल कमजोर हैं। एल्युमिनियम को छोड़कर सभी मेटल करीब 0.50 फीसदी नीचे है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में सुस्ती है।

कोई टिप्पणी नहीं: