कुल पेज दृश्य

11 जनवरी 2018

डॉलर में कमजोरी के कारण सोना में तेजी

डॉलर में कमजोरी के कारण सोना में तेजी देखी जा रही है और इसकी कीमतें 4 महीने की ऊंचाई पर बनी हुई हैं। कॉमेक्स में सोना 1320 डॉलर के करीब है। सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम करीब 0.5 फीसदी बढ़े हैं।  कच्चे तेल में कल की तेजी के बाद आज छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। हालांकि, कीमतें 3 साल के ऊपरी स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट 69 डॉलर के ऊपर है। नॉयमेक्स पर दाम 63 डॉलर के ऊपर बने हुए हैं। डिमांड बढ़ने और सप्लाई में कमी से कच्चे तेल को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। बेस मेटल्स की बात करें तो शंघाई में एल्युमिनियम 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं कॉपर में 0.25 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: