कुल पेज दृश्य

21 मार्च 2018

मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में वर्षा होने की आशंका

आर एस राणा
नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, विदर्भ, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा हाने की संभावना है। इस दौरान तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछेक जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
उत्तर भारत के साथ ही मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में रबी फसलों चना, सरसों, गेहूं और मसूर की कटाई चल रही है, अत: वर्षा हुई तो फसलों की कटाई प्रभावित हो सकती है, तेज वर्षा हुई तो फिर फसल की क्वालिटी भी प्रभावित होने का खतरा है, जिससे किसानों को नुकसान होगा। मध्य प्रदेश के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है जबकि आगामी 24 घंटों में भी वर्षा होने की आशंका है।
देश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। हल्की वर्षा और तूफान की संभावना के साथ दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। इस दौरान लक्षद्वीप, मराठवाड़ा और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों हल्की वर्षा देखी गई।............  आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: